जिले के बारे में
बुरहानपुर जिला 15 अगस्त 2003 को पूर्व निमाड़ खण्डवा से अलग करके बनाया गया । इसका जिला मुख्यालय बुरहानपुर नगर है । बुरहानपुर नगर मध्यप्रदेश में ताप्ती नदी के किनारे स्थित है । कई विशाल व्दारों से सुसज्जित परकोटों से यह नगर घिरा हुआ है ।

