इच्छादेवी मंदिर-पूरी होती है हर मुराद
दिशाबुरहानपुर से 23 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र की सीमा के पास इच्छादेवी का पौराणिक मंदिर स्थित है। ‘ताप्ती महात्म्य’ में कहा गया है कि देवीदास नामक एक ब्राह्मण ने माता शक्ति के दर्शन की इच्छा से भारी तप किया था। तप से प्रसन्न होकर देवी ने पर्वत के मस्तक पर दर्शन देकर ब्राह्मण की इच्छा पूर्ण की, तब से यह स्थान इच्छापुर कहलाने लगा। मंदिर के निर्माण के बारे में कहा जाता है कि 450 वर्ष पूर्व एक मराठा सूबेदार पुत्र प्राप्ति की इच्छा से यहाँ देवी के दर्शन करने आया था। देवी की कृपा से उसकी मनोकामना पूरी हुई तो उसने इस मंदिर का निर्माण करवाया। यहाँ साल में दो बार नवरात्रि में मेला लगता है, जिसमें भक्त हज़ारों की संख्या में माता के दर्शन करने आते हैं।
फोटो गैलरी
कैसे पहुंचें:
हवाई मार्ग द्वारा
फ्लाइट द्वारा बुरहानपुर पहुँचने के लिए, निकटतम हवाई अड्डा इंदौर शहर में है, जो 190 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इंदौर हवाई अड्डे की भारत के अन्य प्रमुख शहर जैसे दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, रायपुर, नागपुर आदि के साथ अच्छी उड़ान कनेक्टिविटी है।
ट्रेन द्वारा
बुरहानपुर शहर, मुंबई-दिल्ली केंद्रीय रेल मार्ग पर स्थित है। इस गंतव्य के लिए कई सुपर-फास्ट, एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। बुरहानपुर का मुंबई, दिल्ली, आगरा, वाराणसी, ग्वालियर, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, झाँसी, भोपाल जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों और शहरों से सीधा रेल संपर्क है।
सड़क के द्वारा
बुरहानपुर से 23 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र की सीमा के पास इच्छादेवी का पौराणिक मंदिर स्थित है। महाराष्ट्र राज्य की सीमा के करीब होने के कारण, भुसावल, जलगाँव, औरंगाबाद आदि के लिए बहुत अच्छा सडक मार्ग है। बुरहानपुर से भोपाल के मध्य दूरी व्हाया इंदौर 375किमी है एवं व्हाया मुंदी 331 किमी है |